Bird

                          Animals🐵🐔🐶🐷


    कबूतर (Pigeon)


‘कबूतर’ एक सुन्दर पक्षी है। यह सम्पूर्ण विश्व में पाया जाता है। यह एक नियततापी, उड़ने वाला पक्षी है जिसका शरीर परों से ढका रहता है। इसके मुँह के स्थान पर इसकी छोटी नुकीली चोंच होती है। इनकी चोंच और माथे के बीच त्वचा की झिल्ली होती है। कबूतर बीज, दाने, अनाज, मेवे एवं दालें इत्यादि खाता है।कबूतर एक शांत स्वभाव वाला पक्षी है। कबूतर कई प्रकार के होते हैं। भारत में यह सफेद और स्लेटी रंग के होते हैं। पुराने जमाने में इसका प्रयोग पत्र और चिट्ठियां भेजने के लिये किया जाता था। कबूतरों को शांति का प्रतीक और सौभाग्य का सूचक माना जाता है
बकरी (Goat )

             बकरी’ एक उपयोगी पशु है। बकरी को अति प्राचीन काल से ही पालतू पशु के रूप में मनुष्य द्वारा प्रयोग किया जाता रहा है। बकरी के चार संभाग पेट होता है। इसकी पूंछ छोटी और ऊपर उठी होती है।भारत देश में बकरी बहुत प्रचलित पशु है। यह जीवित रहने के दौरान एवं मृत्यु के पश्चात् भी बहुत उपयोगी है। हमको बकरी से दूध प्राप्त होता है। बकरी का दूध बहुत पौष्टिक होता है। नवजात शिशुओं के लिए बकरी का दूध बहुत लाभकारी होता है। पहाड़ में बकरियां बोझा ढोने के काम भी आती हैं। बकरियों के सींग का प्रयोग कई वस्तुओं को बनाने में किया जाता है। 

मोर (Peacock)
               ‘मोर’ भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह एक बड़ा पक्षी है एवं इसके आकर्षक रंगीन पंख काफी लम्बे होते हैं। मोर के सर पर मुकुट जैसी खूबसूरत कलंगी होती है। इसकी लम्बी गर्दन पर सुन्दर नीला मखमली रंग होता है। यह भारत के सभी क्षेत्रों में पाया जाता है।मोर नुकसानदायक कीट-पतंगों को खाता है और इसलिए यह किसानों का अच्छा मित्र होता है। मोर शब्द पुल्लिंग है तथा स्त्रीलिंग को मोरनी कहते हैं। मोर का नृत्य बहुत प्रसिद्द है। मयूर नृत्य समूह में किया जाता है। नृत्य के समय मोर अपने पंख फैला कर बडा सुन्दर मगर धीमी गति का नृत्य करता है।     


Comments

Popular Posts